Posts

पंचायत चुनावी

Image
पंचायत चुनावी आहट तेज हो चली है, ऐसे में हर कोई नई सांठ गांठ बनाने को तैयार है। एक सितंबर से पंचायतों की पुनर्गठन और परिसीमन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी जो 27 अक्टूबर तक पूरी होगी। इसके बाद नवंबर में क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत का परिसीमन और पुनर्गठन कर लिया जाएगा।  ऐसे में पंचायत चुनाव को लेकर गांव-गांव में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इन सबके बीच कई उम्मीदवार चुनाव लड़ने से संबंधित योग्यताओं को लेकर असमंजस की स्थिति में थे। जिसका निदान अब हो चुका है। जनसंख्या नियंत्रण को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है। राज्य सरकार पंचायत में दो से अधिक बच्चों वालों के चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी है। अब 25 जुलाई 2019 के बाद तीसरा बच्चा पैदा होने पर ग्राम प्रधान का चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी आरसी त्रिपाठी ने खुद इसकी जानकारी दी है। इसके अलावा उन्होंने उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता को लेकर भी स्थिति साफ कर दी है। जिला पंचायत राज अधिकारी आरसी त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य को लेकर हाईकोर्ट ने कानून पर कोई निर्णय नहीं...

पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती प्रवाह बना हुआ

राजस्थान के जयपुर में शुक्रवार को हुई भारी बारिश के कारण कई हिस्से जलमग्न हो गये वहीं कानोता क्षेत्र में एक जीप के बह जाने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। कच्ची बस्ती से 50 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। जयपुर के जिलाधिकारी अंतर सिंह नेहरा ने बताया कि जयपुर के आसपास क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण जल भराव से प्रभावित जवाहर नगर की कच्ची बस्ती से 50 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि नागरिक सुरक्षा के 15—20 दल के साथ राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के तीन दल विभिन्न स्थानों पर जल भराव वाले इलाकों में से पानी और मिट्टी निकासी के काम में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि गलता घाटी के पास मीणा पेट्रोल पंप के पास एक एनीकट के टूटने से मिट्टी का जमाव हो गया है वहीं बगराना के पीछे रोडवेज के डिपो के पास कच्ची बस्ती में भरे पानी को रोडवेज डिपो की दीवार तोड़कर पानी निकाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के बाद सेना को अलर्ट किया गया था। कानोता थाना के प्रभारी नरेन्द्र सिंह खीचड़ ने बताया कि कानोता—ब्रह्मप...

खाद्य सुरक्षा में नहीं जुड़े हुए हैं ई-मित्र पर सर्वे फार्म भरवाकर खाद्य सुरक्षा का लाभ पावे

जो लोग खाद्य सुरक्षा में नहीं जुड़े हुए हैं ई-मित्र पर सर्वे फार्म भरवाकर खाद्य सुरक्षा का लाभ पावे उनके सरवेक्षण हेतु निर्देशिका कोविड-19 महामारी के कारण अस्थाई रूप से बंद हुए उद्योग धंधों तथा उसमें कार्यरत कार्मिकों के लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा खाद्य /गेहूं का वितरण किया जाएगा ।इसके लिए प्रवासियों को ई मित्र पोर्टल पर सर्वे फार्म में अपनी जानकारी दर्ज कराकर राज्य सरकार द्वारा प्रदत खाद्य सुरक्षा का लाभ पावे संबंधित आवश्यक दस्तावेज राशन कार्ड, भामाशाह कार्ड, जनआधार कार्ड ,ओटीपी हेतु संबंधित मोबाइल कोरोनावायरस की परिस्थिति के कारण अस्थाई रूप से बंद हुए उद्योग धंधों एवं उसमें कार्यकारिणी को की श्रेणियां  1 हेयर सैलून में कार्य करने वाले कार्मिक  2 कपड़े धुलाई, प्रेस करने वाले कार्मिक, धोबी 3 फुटवेयर मरमत, पॉलिश करने वाले कार्मिक  4 घरों में साफ-सफाई, खाना बनाने वाले कार्मिक 5 ऐसे व्यक्ति जो चौराहे पर सामान बेचते हैं तथा अपना भोजन किसी स्थान पर पका कर खाते हैं  6 रिक्शा या ऑटो चलाने वाले व्यक्ति 7 पान की दुकान चलाने वाले व्यक्ति  8...

खाद्य सुरक्षा

सूचना:- सभी खाद्य सुरक्षा प्राप्त परिवारो को सूचित किया जाता है कि राजस्थान सरकार ने ई-मित्र पोर्टल पर बायोमेट्रिक सत्यापन चालू कर दिया है। जिनके  आधारकार्ड, जनआधारकार्ड में अपना मोबाइल नम्बर नही जुड़े हुवे हैं , वो तुरन्त जुड़वा ले। आगामी राशन वितरण सरकारी निर्देशानुसार 100% ओटीपी से  किया जाएगा.. ओटीपी नही आने पर  राशन वितरण उचित मूल्य की दुकान पर नही हो पायेगा। जिसकी जिम्मेदारी उपभोक्ता की स्वयं की होगी। कोई भी उपभोक्ता राशन प्राप्त किये बिना न रहे ये वो सुनिश्चित करें। हम आपको बेहतर सेवाये उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है , सभी से अनुरोध है कि किसी को असुविधा न हो इसका ध्यान रखते हुये उचित दूरी  बनाकर अपना सहयोग करें। सरकारी निर्देशों की पालना करें। <<<<<- like page and app ->>>>> https://play.google.com/store/apps/details?id=com.nagraj.bhinmalcity https://www.facebook.com/bhinmalcity

जिले में धारा 144

जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता ने जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति को ध्यान में रखते हुए आमजन को सुरक्षा प्रदान करने हेतु तथा उनके स्वास्थ्य की रक्षार्थ जिले की संपूर्ण सीमा क्षेत्र में दंड प्रक्रिया की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा जारी कर कई प्रकार की गतिविधियों पर प्रतिबन्ध लगाया है।            इसके तहत सार्वजनिक स्थान पर पांच या पांच से अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं हो सकेंगे। कोई संगठन, सार्वजनिक स्थल के प्रभारी 5 या 5 से अधिक व्यक्तियों को एकत्रित नहीं होने देंगे। जिले में सायं 7 बजे से प्रातः 7 बजे तक सभी गैर आवश्यक गतिविधियों के लिये व्यक्तियों के आवागमन पर सख्त प्रतिबंध रहेगा। आपात स्थिति या आवश्यक मांग होने पर संबंधित उपखंड अधिकारी या नजदीकी पुलिस स्टेशन से पास प्राप्त किया जा सकेगा। यह प्रतिबंध ड्यूटी पर कार्यरत सरकारी कर्मचारियों या चिकित्सकों, चिकित्सा और पैरा मेडिकल स्टाफ पर लागू नहीं होगा। उनके लिये अधिकारिक पहचान पत्र ही पर्याप्त होगा।           जिले के सभी कार्यस्थल दुकानें, कार्यालय, कारखाना आदि जब त...

जालोर होम क्वारेंटाइन की अवधि 14 दिवस रहेगी

होम क्वारेंटाइन की अवधि 14 दिवस रहेगी | जिले में कोरोना संक्रमण व्यक्तियों की होम क्वारेंटाइन दिवस के संबंध में फैली भ्रांतियों के संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि राज्य सरकार के नवीन निर्देशों के अनुसार होम क्वारेंटाइन की अवधि 14 दिवस रहेगी।  जिले के सभी कार्यस्थल दुकानें, कार्यालय, कारखाना आदि जब तक कि इस संबंध में जिला प्रशासन से विशिष्ठ स्वीकृति प्राप्त नहीं कर ली गई हो सायंकाल 6 बजे या इससे पूर्व बंद कर दिये जायेंगे ताकि इनका स्टाफ एवं अन्य व्यक्ति सायं 7 बजे तक अपने घर पहुंच जायें। सार्वजनिक स्थान कार्यस्थलों एवं परिवहन के प्रभारी सभी व्यक्ति सामाजिक दूरी कम से कम 6 फीट की सोशल डिस्टेंस की पालना सुनिश्चित करेंगे। <<<<<- like page and app ->>>>> https://play.google.com/store/apps/details?id=com.nagraj.bhinmalcity https://www.facebook.com/bhinmalcity

राजस्थान में कोरोना के लिए सरकार बनाया यह प्‍लान

 राजस्थान में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (coronavirus) संक्रमण के 5 दर्जन मामले सामने आने के बाद प्रदेश सरकार की चिंताएं बढ़ गई हैं. ऐसे में संक्रमण से निपटने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की सरकार ने भीलवाड़ा-मॉडल अपनाने का फैसला किया है. साथ ही बीमारी पर जल्द से जल्द नियंत्रण और कोरोना हॉटस्पॉट की पहचान के लिए रैपिड टेस्ट का दायरा बढ़ाने का भी निर्णय लिया है. आपको बता दें कि रविवार रात जयपुर में एक साथ 39 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए थे. वहीं बीकानेर में भी 6 केस पाए गए. इस कारण प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 266 हो गई है. वायरस के तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ही सरकार ने भीलवाड़ा-मॉडल अपनाने का फैसला किया है. एक पाठक ने मुख्यमंत्री से भीलवाड़ा-मॉडल को लेकर सवाल पूछा था. इसके जवाब में सीएम गहलोत ने कहा कि भीलवाड़ा-मॉडल के जरिए प्रदेश सरकार ने इस वायरस का संक्रमण रोकने में सफलता पाई है. इसको देखते हुए प्रदेश के अन्य शहरों में भी यही प्रक्रिया लागू की जा रही है. प्रदेश में डॉक्टरों की कमी से संबंधित एक अन्य सवाल के जवाब में गहल...