Posts

300 छात्राओं को वितरित की साइकिलें

 निकटवर्ती दांतीवास के आदर्श राउमा विद्यालय में शनिवार को कक्षा 9वीं की बालिकाओं को साइकल वितरण सरपंच चैनराज चौधरी के हाथों से की गई। इस दौरान 42 बालिकाओं को साइकिलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य हनुमानाराम गौड, ग्राम विकास अधिकारी भाणाराम बोहरा, वीरमाराम चौधरी, हंजाराम, रतनाराम, बाबूलाल, नारणाराम मेघवाल, लक्ष्मीकांत मीणा, दीपक राजपुरोहित सहित कई लोग उपस्थित रहे।  भीनमाल। दांतीवास में साइकिलों का वितरण करते सरपंच चैनराज चौधरी।  उपखंड मुख्यालय पर साइकिल वितरण समारोह विधायक नारायण सिंह देवल के आतिथ्य में साइकिल वितरण समारोह आयोजित कर 300 बालिकाओं को साइकिलें वितरित की गई। इस मौके देवल ने कहा कि सीएम ने सभी पंचायत मुख्यालय पर सीनियर माध्यमिक विद्यालय की घोषणा कर ऐतिहासिक कदम उठाया। उपखंड अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ व भाजपा मंडल अध्यक्ष उक सिंह परमार ने भी संबोधित कर बालिका शिक्षा पर जोर दिया। इस मौके पर पूर्व सरपंच भूप सिंह डाभी, भगवानाराम बिश्नोई, महादेवाराम देवासी, किशन पंवार, झालाराम परिहार, पदमाराम सहित कई जने मौजूद थे।  उम्मेदपुर विद्यालय में छा...

विधायक चौधरी ने गांवों में जनसंवाद कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

निकटवर्ती लूणावास गांव में विधायक पूराराम चौधरी ने रविवार को बिजली, पानी, सड़क व अन्य जनसमस्याओं के निवारण के लिए जनसंवाद का आयोजन किया गया। विधायक चौधरी ने कहा कि इस बार समय पर बरसात नहीं होने के कारण खेतों में खड़ी फसलें जलने लग गई है।  कई फसलें तो नष्ट हो चुकी है, लेकिन किसानों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि राज्य सरकार इसके लिए पूरी तरह सहायता के लिए तैयार है। इस दौरान उन्होंने किसानों को सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके पश्चात चौधरी ने आगामी गौरव यात्रा को लेकर कावतरा, बागावास, मिण्डावास, जेरण, वाडाभाडवी गांवों में ग्रामीणों से संपर्क कर गौरव यात्रा की जानकारी दी। इस दौरान लूणावास सरपंच मोहनलाल मेघवाल, दांतीवास सरपंच चैनराज चौधरी, इंद्रसिंह निम्बावास, अजाराम चौधरी, बगताराम चौधरी, आवडदान चारण, जोईताराम सहित कई ग्रामवासी उपस्थित रहे।

दोपहर 1 बजे बीजेपी मुख्‍यालय से स्‍मृति स्‍थल तक अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा निकाली जाएगी, शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्‍कार किया जाएगा

 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में पिछले 9 हफ्ते से भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार को निधन हो गया. एम्‍स द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी दी गई. अटल जी के निधन पर सात दिन (16 से 22 अगस्‍त) का राजकीय शोक घोषित किया गया है. आज रात अटल जी का पार्थिव शरीर उनके कृष्‍ण मेनन स्थित आवास पर रखा जाएगा, जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए कल सुबह नौ बजे भाजपा मुख्‍यालय लाया जाएगा. कल दोपहर 1 बजे बीजेपी मुख्‍यालय से स्‍मृति स्‍थल तक उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी और शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्‍कार राष्ट्रीय स्मारक स्थल पर किया जाएगा.

निकटवर्ती आलड़ी ग्राम पंचायत में छ:माही सामाजिक अंकेक्षण ऑडिट बैठक सरपंच दलाराम राणा की अध्यक्षता में

निकटवर्ती आलड़ी ग्राम पंचायत में छ:माही सामाजिक अंकेक्षण ऑडिट बैठक सरपंच दलाराम राणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संपूर्ण छ: माही का वित्तीय लेखा-जोखा पेश किया गया। इस दौरान प्रभारी पंचायत अधिकारी उदाराम चौधरी ने ऑडिट की जांच की। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी बलवीरसिंह, ग्राम सेवक गीता चौधरी, बीआरपी भंवरलाल, पंचायत सहायक छोगाराम चौधरी, लीलाराम, लादूराम, प्रभुराम, भैराराम पुरोहित, रणछोडाराम, खीमाराम, प्रकाश, हितेश सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। 

क्षेंमकरी माता तलहटी पर आयोजित किसान संघ की बैठक। सिंचाई के लिए पानी नहीं मिला, किसान सीएम की गौरव

भारतीय किसान संघ की बैठक स्थानीय क्षेमंकरी माता मंदिर तलहटी में प्रदेश उपाध्यक्ष मगाराम चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। संभाग अध्यक्ष सोमाराम ने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए पानी की जरूरत है। इसको लेकर समय-समय पर किसान संघ मांग करता आ रहा है, लेकिन आश्वासन ही मिलता है। सुराज संकल्प यात्रा में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने घोषणा की थी कि हमारी सरकार आने पर हम सिंचाई के लिए पानी देने के लिए कार्य शुरू करेंगे। इसके साथ ही चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया था कि भाजपा सरकार आने पर किसानों को सिंचाई के लिए पानी देने की योजना पर पूरा जोर दिया जाएगा। बैठक में उपरोक्त मांगों को पूरा नहीं किए जाने से सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए आगामी गौरव यात्रा का विरोध कर काला दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष सोमाराम चौधरी, मंत्री छोगाराम चौधरी, सह मंत्री सुभाषचंद्र विश्रोई पूनासा, भलाराम सारियाणा, नवाराम देवासी, पूनमाराम चौधरी, भाखराराम चितलवाना, सवाराम पुरोहित, खंगाराराम देवासी सहित कई किसान उपस्थित रहे। 

महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव पर हुई चर्चा

स्थानीय नेहरू बालोद्यान में आंजणा कलबी समाज छात्रसंघ कार्यकारिणी की बैठक चैनराज पटेल की अध्यक्षता में हुई जिसमें आंजणा छात्रसंघ की कार्यकारिणी पुनर्गठन एवं आगामी महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव को लेकर चर्चा की गई।  बैठक को संबोधित करते हुए विक्रम चौधरी ने कहा कि महाविद्यालय में नवप्रवेशित आंजणा समाज के युवाओं को जोड़कर जल्दी ही नवीन कार्यकारिणी की घोषणा करेगें साथ ही समाज की बहिन बेटियों में जागरुकता लाने एवं हर क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को देखते हुए आगामी गुरुवार को आंजणा कलबी समाज की छात्रा वर्ग की कार्यकारिणी की घोषणा करने की बात कही। इस दौरान चैनराज पटेल ने बताया कि बैठक के दौरान सुरेश कुमार बागली ने इस सत्र 2018-19 में महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई। जिस पर समाज के सभी युवाओं ने उनका समर्थन किया। इस दौरान आंजणा छात्रसंघ अध्यक्ष जैसाराम पटेल, सचिव कृष्ण चौधरी, सुरेश बागली, लक्ष्मण धुम्बडिया, रमेश चौधरी, जामताराम वाड़ा, जबराराम निबाऊ, दूधाराम दांतिवास, अशोक चौधरी जैलातरा, रमेश चौधरी जैलातरा सहित कई उपस्थित रहे।