स्पर्धा चौधरी कांग्रेस से निष्कासित, समर्थकों के साथ पायलट की गाड़ी का किया था घेराव
जयपुर. फुलेरा से टिकट मांग रही महिला नेत्री स्पर्धा चौधरी को कांग्रेस ने छह साल के लिए प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। आरोप है कि दिल्ली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के साथ अभद्रता की है, जिसके बाद कांग्रेस की ओर से शनिवार को यह कार्रवाई की। डूडी स्पर्धा को फुलेरा से दिलाना चाहते थे टिकट नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी स्पर्धा चौधरी को फुलेरा से टिकट देने के लिए लगातार पैरवी कर रहे थे। इसको लेकर स्क्रीनिंग कमेटी और केंद्रीय चुनाव समिति की मीटिंग के दौरान भी विवाद सामने आया था। चर्चा रही कि इस सीट को लेकर डूडी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के बीच अनबन रही। सचिन पायलट पूर्व मंत्री डा. हरि सिंह को टिकट दिलाना चाह रहे थे। शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट की गाड़ी को स्पर्धा चौधरी और उनके समर्थकों ने घेर लिया था। इसे अनुशासनहीनता मानते हुए प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के निर्देश पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सहवृत सदस्य एवं प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष स्पर्धा चौधरी को पार्टी ने छह साल के लिए निकाल दिया है। उन्हें पार...