भीनमाल में लगेंगे बीएसएनएल के 2 नए 3जी टॉवर, कृषि मंडी होगी वाई-फाई

स्थानीय बीएसएनएल भवन में मंगलवार को ग्राहक जागरूकता अधिवेशन का आयोजन जिला प्रबंधक राजहंस शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यशाला में शर्मा ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं को देखते हुए शहर के कृषि मंडी इलाके में वाईफाई हॉटस्पोट का निर्माण किया जाएगा। शहर में दो नए 3जी टॉवर एवं तवाव में एक 3जी टॉवर लगाया गया है जिससे भीनमाल में मोबाइल कवरेज व डाटा स्पीड में सुधार हुआ है। प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत 449 ग्राम पंचायतों को फाइबर ऑप्टिकल से जोड़ दिया गया है जिसमें 170 ग्राम पंचायतें भीनमाल, सांचौर, रानीवाड़ा, जसवंतपुरा, चितलवाना ब्लॉक की है। सहायक महाप्रबंधक बीएन गोयल ने विभिन्न विभागों की सेवाओं लैंड लाइन, ब्रॉडबैंड व उनके प्लान के बारे में जानकारी दी। सहायक महाप्रबंधक पी नंदा ने ग्राहकों को डाटा स्पीड की जानकारी व उनके प्लान के बारे में समझाया। मुख्य लेखाधिकारी अर्जुनसिंह ने धनलक्ष्मी योजना एवं वर्तमान बिल के भुगतान पर दी जाने वाली छूट की जानकारी दी। कार्यशाला का संचालन उपमंडल अभियंता सिरोही ओमकारसिंह उदावत ने किया। उपमंडल अभियंता बाबूलाल बालोटिया, कमल सुनारिया, जीआर सोनी, रिडमल सुथार, हंसराज मीणा, नवीन मिस्त्री सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। 

हर बार काट दी जाती है केबल : ग्राहक जागरूकता अधिवेशन में अधिकारियों ने लोगों से कहा कि बीएसएनएल सेवा के बार-बार प्रभावित इसलिए रहती है कि हर कोई विभाग ऑएफसी केबल काट देता है। सड़क निर्माण, विद्युत पोल खड़े करने, पाइप लाइन बिछाने, नाली निर्माण सहित निर्माण कार्यों के समय मार्गों पर लगी केबल काट दी जाती है। कई बार जेसीबी ऑपरेटर केबल काट कार वापिस खड्डा भर देते है जिससे हमें मालूम तक नहीं चलता है। 

भीनमाल. बीएसएनएल खुला अधिवेशन में उपस्थित उपभोक्ता व उपस्थित अधिकारी। 

शिकायतों की लगी झड़ी 
अधिवेशन में मोबाइल में टॉवर नहीं मिलने, नेटवर्क नहीं मिलने, डाटा स्पीड कम होने संबंधी कई शिकायतों को लेकर अधिकारियों को अवगत करवाया। इस अवसर पर जोरावरसिंह राव, डिस्कॉम एक्सईएन रमेश सेठ, बद्रीनारायण गौड़, नरेश अग्रवाल, भंवरलाल कानूनगो, सुरेश त्रिवेदी, माणकमल भंडारी, कोलचंद सोनी, श्याम सुंदर दवे, जेठाराम माली, श्याम खेतावत, साजनराम विश्नोई सहित कई उपभोक्ता मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान के निम्बावास गांव में है एशिया का सबसे बड़ा कीड़ी नगरा

बर्तन में फंस गया था 3 साल के मासूम का सिर, मां का था बुरा हाल, फिर ऐसे निकाला

चण्डीनाथ‬ महादेव मंदिर भीनमाल के गौरवमय अतीत