वसुंधरा के खिलाफ जसवंत के बेटे मानवेंद्र को टिकट; कांग्रेस की दूसरी, भाजपा की तीसरी सूची जारी

जयपुर. कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह को झालरापाटन से टिकट दिया है। वे मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। मानवेंद्र बाड़मेर जिले की शिव सीट से भाजपा विधायक थे। हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए थे। कांग्रेस की 32 प्रत्याशियों की शनिवार को जारी हुई दूसरी सूची में उनका नाम है। वहीं, भाजपा ने भी तीसरी सूची जारी की है। इसमें आठ उम्मीदवारों के नाम हैं।

दीया कुमारी की जगह आशा कुमारी को मौका

  • भाजपा ने सवाई माधोपुर सीट से विधायक और जयपुर राजघराने की सदस्य दीया कुमारी की जगह आशा कुमारी मीणा को उम्मीदवार बनाया है।
  • एक दिन पहले भाजपा में शामिल हुए रामकिशोर सैनी को बांदीकुई से टिकट दिया गया है।
  • भाजपा के अब तक 170 उम्मीदवार तय हो चुके हैं। उसने पहली सूची में 131 और दूसरी सूची में 31 प्रत्याशी घोषित किए थे।
  • कांग्रेस की पहली लिस्ट में 152 नाम थे, उसके अब तक 184 प्रत्याशी तय हो चुके हैं।
  • राजस्थान में 200 सीटें हैं। 19 नवंबर नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। 7 दिसंबर को मतदान है।
  • इस बीच, वसुंधरा ने झालरापाटन से नामांकन दाखिल कर दिया। उनके साथ बहू निहारिका और भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन मौजूद थे।

इस चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार हूं
मैं मुख्यमंत्री को उनके गढ़ में जाकर चुनौती देने को पूरी तरह से तैयार हूं। नया क्षेत्र होने के कारण मुझे अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।
मानवेंद्र सिंह

भाजपा की तीसरी लिस्ट
क्र. सीटभाजपा प्रत्याशी
1.करनपुरसुरेंद्र पाल सिंह टीटी
2.जमवा रामगढ़ (एसटी)महेंद्र पाल मीणा
3.तिजारासंदीप दायमा
4.बानसूरमहेंद्र यादव
5.थानागाजीरोहिताश शर्मा
6.बांदीकुईरामकिशोर सैनी
7.सवाई माधोपुरआशा मीणा
8.निवाई (एससी)रामसहाय वर्मा


कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची

क्र.क्षेत्रकांग्रेस प्रत्याशी
1.करनपुरगुरमीत सिंह कुन्नर
2.विराट नगरइंदराज गुर्जर
3.चौमूभगवान सहाय सैनी
4.फुलेराविद्याधर चौधरी
5.दूदू (एससी)रितेश बैरवा
6.हवामहलमहेश जोशी
7.आदर्श नगररफीक खान
8.मालवीय नगरअर्चना शर्मा
9.सांगानेरपुष्पेंद्र भारद्वाज
10.चाकसू (एससी)वेद प्रकाश सोलंकी
11.बहरोड़आरसी यादव
12.थानागाजीसुनील कुमार शर्मा
13.अलवर (शहरी)श्वेता सैनी
14.रामगढ़साफिया जुबैर खान
15.भीमसुदर्शन सिंह रावत
16.सूरसागरप्रो. अयूूब खान
17.शेरगढ़मीना कंवर
18.कठूमर (एससी)बाबूलाल बैरवा
19.कामांजहिदा खान
20.डीग कुम्हेरविश्वेंद्र सिंह
21.राजाखेड़ारोहित वोहरा
22.गंंगापुरराजेश अग्रवाल
23.लाडनूंमुकेश भाकर
24.डेगानाविजयपाल मिर्धा
25.बेगूंराजेंद्र सिंह बिधूड़ी
26.मांडलरामलाल जाट
27.केशोरायपाटन (एससी)सीएल प्रेमी
28.बूंदीहरिमोहन शर्मा
29.बड़ी सादड़ीप्रकाश चौधरी
30.लाडपुरागुलनाज
31.झालरापाटनमानवेंद्र सिंह
32.खानपुरसुरेश गुर्जर

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान के निम्बावास गांव में है एशिया का सबसे बड़ा कीड़ी नगरा

बर्तन में फंस गया था 3 साल के मासूम का सिर, मां का था बुरा हाल, फिर ऐसे निकाला

चण्डीनाथ‬ महादेव मंदिर भीनमाल के गौरवमय अतीत