Posts

चण्डीनाथ‬ महादेव मंदिर भीनमाल के गौरवमय अतीत

भीनमाल के गौरवमय अतीत और वर्तमान की गाथाओं के क्रम में पिछले दिनों शिवरात्रि के दिन  ‪ चण्डीनाथ‬  महादेव मंदिर और 7वीं शताब्दी में बनी बावड़ी (step well) . आज  ‪‎ भीनमाल‬  (Bhinmal) की इस सुविख्यात प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहर  ‎ बावड़ी‬ के कुछ नूतन फोटो आपके समक्ष है। आप भी यदि इस पेज पर भीनमाल से जुड़ा कोई इतिहास, ऐतिहासिक स्थल की जानकारी, या वर्त्तमान का कोई आलेख / फोटो का प्रकाशन चाहते है तो हमें जरूर भेजिए या मेसेज कीजिये। आज  ‪‎ महाशिवरात्रि‬  है, भगवान् शिव और माता पार्वती के शुभ विवाह का पवित्र दिन। आज बात करते है  ‪ भीनमाल‬  ( Bhinmal ) के प्राचीन चंडीनाथ महादेव मन्दिर और वहा स्थित बावडी (Step Well)की । हमारा भीनमाल न सिर्फ शताब्दियों तक पश्चिमी  ‪ भारत‬  का एक बड़ा शहर था बल्कि शिक्षा और व्यापार - अर्थ और ज्ञान, गणित और  ‪ ज्योतिष‬  , खगौल और  ‪ विज्ञान‬  का एक बहोत बड़ा केंद्र था। इस शहर का विस्तार 36 मील (24 कौस) की गोलाई में था। नगर में हर तरफ जलाशय, सरोवर, तालाब और बावड़ी आदि बने हुए थे जो तत् ...

छात्र संघ के चुनाव की मतगणना

Image
# भीनमाल  (जालोर) भीनमाल राजकीय कॉलेज में एबीवीपी अध्यक्ष पद पर हितेश कुमार माली ,उपाध्यक्ष पद पर कानसिंह राजपुरोहित, महासचिव पद पर दिनेश विश्नोई व जॉइंट सेक्रेटरी आशीष कुमार जैन जीते                    

राजस्थान में गौशालाओं को अनुदान पर मायावती ने साधा बीजेपी पर निशाना

Image
बहुजन समाज पार्टी बसपा अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को घेरते हुए राजस्थान में गौशालाओं को मिलने वाले अनुदान पर सवाल उठाया. मायावती ने यहां जारी एक बयान में कहा, भाजपा सरकार के गुड गवर्नेन्स सुशासन में इंसानी जान की कोई कीमत नहीं रह गयी है. लेकिन जिस प्रकार भारी भ्रष्टाचार के कारण गायों को भूख-प्यास के कारण तड़प-तड़प कर मरने को छोड़ दिया जा रहा है, संघ और अन्य लोग सरकार से उसका हिसाब क्यों नहीं मॉंग रहे उन्होंने कहा कि पहले राजस्थान में और अब दूसरे भाजपा शासित राज्य छत्तीसगढ़ से सरकारी मदद वाली गौशालाओं में गायों की मौत की खबर आयी है. प्रदेश के जालौर जिले की विभिन्न गौशालाओं में भी बारिश के कारण बड़ी संख्या में गायों की मौत हो गई थी.

बुधवार से क्रमिक अनशन, 29 को भीनमाल बंद, पांचवें दिन किसानों का धरना जारी

सांगी नदी के तट पर दोनों तटोंं पर पक्की पिचिंग बनाने सहित अन्य मांगों को लेकर राजस्थान किसान संघर्ष समिति के बैनर तले आज रविवार को पांचवें दिन भी धरना जारी रहा। आज किसान नेताओं ने प्रेस वार्ता का आयोजन रखा। समिति के संयोजक विकमसिंह पुनासा ने कहा कि भीनमाल सहित सांचोर क्षेत्र में सांगी नदी में बाढ़ आने पर इसका पानी किसानों के खेतों का तबाह करता है।  इसके स्थायी समाधान को लेकर समिति ने राज्य सरकार को 35 करोड़ 70 लाख रूपए का प्रपोजल बनाकर भेजा थाए बावजूद इसके, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों में जुनून व आत्मविश्वास की कमी के चलते सरकार ने किसानों की आवाज का अनसुना कर दिया। पुनासा ने कहा कि किसानों की अब प्रबल मांग यह है कि सांगी नदी के दोनों ओर पक्की मेडबंदी कर नदी के कमांड क्षेत्र में खड़ी अंग्रेजी बबूल की झाडिय़ों को हटाया, ताकि बाढ़ आने की सूरत में खेतों का नाश होने से बचाया जासके। उन्होंने कहा कि जिला कलक्टर लक्ष्मीनारायण सोनी ने 8 तारीख को आदेश जारी कर सभी विकास अधिकारियों सहित एसडीएम को पाबंद किया था कि आप ग्राम पंचायतों के माध्यम से नदी नालों में खड़ी अंग्रेजी बबूल की झाडिय़ों क...

भीनमाल मे किसानों के अनिश्चितकालीन धरने पर तीसरा दिन

Image
सैकड़ों की संख्या मे किसानों के साथ महिलायें पहुँची धरना स्थल पर, किसानों की ज्यादा संख्या होने के कारण उपखण्ड अधिकारी कार्यालय का रास्ता हुआ बंद, राजस्थान किसान संघर्ष समिति के बैनर तले बाढ से हुए नुकसान का मुहावजा देने, सागी नदी से बबुल हटाने, नदी के दोनों और मेड़बंदी सहित विभिन्न मांगो को लेकर उपखंड मुख्यालय के आगे चल रहा है धरना आहत बाढ़ प्रभावितों को राहत दिलाने एवं भविष्य की बाढ़ से बचाव की मांग को लेकर भीनमाल उपखंड मुख्यालय पर राजस्थान किसान संघर्ष समिति के बैनर तले किसानों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। आज तीसरे दिन भी जिले भर के किसानों ने धरनास्थल पहुंचकर

श्रीमाल पुराण में वर्णित प्राचीन भीनमाल के जल स्रोतों के नाम और दिशाएं

अपने शहर भीनमाल (Bhinmal) के गौरवशाली अतीत और वर्तमान की यात्रा इस पेज पर जारी है। इसी क्रम में आज बात करते है भीनमाल के प्राचीन जल स्रोतों की। लगभग सातवीं शताब्दी तक भीनमाल (श्रीमाल, रत्नमाल, भिन्नमाल आदि नामों से उल्लेखित) पश्चिमी भारत का न सिर्फ एक बहोत बड़ा शहर था बल्कि व्यापार, शिक्षा और संस्कृति का भी एक बड़ा केंद्र था।अब यह सर्वमान्य ऐतिहासिक सत्य है। बोम्बे गजेटियर में अंग्रेज यात्री निकोलस उसलेट,  ‪ श्रीमाल‬  पुराण (स्कन्द पुराण), जैन ग्रन्थ निशीथ चूर्णी, चीनी यात्री ह ्वेनसांग के यात्रा स्म्रति दस्तावेज, गणितज्ञ ब्रह्मगुप्त रचित ब्रह्मस्फुट सिद्धान्त सहित कई ग्रंथो और ऐतिहासिक दस्तावेजों में इस शहर के सामाजिक, राजनेतिक विस्तार और भौगोलिक स्थिति का वर्णन आता है। तत्कालीन समय में  ‪ भीनमाल‬  एक बहोत बड़ा शहर था अब यह सर्वमान्य ऐतिहासिक रूप से प्रमाणित तथ्य है।भीनमाल शहर लगभग 36 से 64 मील तक के विस्तार के क्षेत्रफल वाला था,तो स्वाभाविक है की इतने बड़े भौगोलिक क्षेत्र वाले नगर की जनसंख्या के हिसाब से जल स्रोत भी अधिक होंगे ही।

वराहश्याम‬ की पोल

भीनमाल (Bhinmal) के गौरवशाली अतीत और वर्तमान की यात्रा इस पेज पर जारी है। इसी क्रम में आज बात करते है  ‪‎ भीनमाल‬  के प्राचीन वराहश्याम मंदिर के बाहर बनी ‪  वराहश्याम‬  की पोल की। वर्तमान भीनमाल (Bhinmal)शहर के मुख्य बाजार /  ‪ सदरबाजार‬  के प्रवेश द्वार पर एक विशाल पोल (Gateway)बनी हुई है जिसे श्री वराहश्याम की पोल के नाम से जाना जाता है। यह पोल आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया (ASI) के अनुसार 14वीं शताब्दी में बनी हुई है। "वराहश्याम की पोल' भीनमाल शहर का एक जीवंत  ‪ पुरातात्विक‬   स्थल है। निर्माण ‪ ‎ अभिलेख‬  /शिलालेख तो अब काल का ग्रास बन चुके है। परन्तु प्राचीनता स्वयं सिद्ध है और पुराने ज़माने की मजबूत स्थापत्य कला का अद्भुत नमूना भी है यह पोल। ‪‎ होली‬  के त्यौहार पर इसी पोल के एक भाग में स्थापित लोक देवता ईलोजी या गल्लाजी भाट का नूतन रंगरोगन आदि परंपरा से किया जाता है। इस पोल में वराहश्याम  ‪‎ मंदिर‬  का खुला नोपतखाना भी बना हुआ है जिसमे नगाड़े आदि रखे जाते है।