देश के सम्मान और स्वाभिमान को माध्यम बनाकर वक्ताओं ने किया मतदान का आह्वान
स्थानीय क्षेमंकरी माता तलहटी पर भाजपा-युवा मोर्चा द्वारा विधान सभा भीनमाल का नवमतदाता अभिनंदन समारोह एवं नवशक्ति सम्मेलन रविवार को आयोजित हुआ। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित नवमतदाता अभिनंदन के प्रदेश समन्वयक जोगेंद्रसिंह सिलोर ने कहा कि देश के सम्मान और स्वाभिमान को जिंदा रखने के लिए नवमतदाताओं को बढ़चढक़र मतदान करने का आह्वान किया। समारोह में सांसद देवजी एम पटेल ने युवाओं को दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया।
प्रधान धुखाराम पुरोहित ने नवमतदाताओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत करवाया। उप जिला प्रमुख गिरधरकंवर ने कहा कि पहलीबार मतदान का अनुभव अलग ही है, सभी से मतदान में भाग लेने का आह्वान किया। सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष विरदसिंह पांथेडी, विधानसभा संयोजक भभूताराम माली ने नव शक्ति केंद्रों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। भाजयुमो जिलाध्यक्ष हिंगलाज चारण ने सभी नव मतदाताओं का अतिथिजनो से अभिनंदन करवाया। इसी प्रकार विधायक पूराराम चौधरी, भाजपा जिला महामंत्री जसराज राजपुरोहित, पालिकाध्यक्ष सांवलाराम देवासी, के सेठ ने भी अपने विचार रखते हुए युवाओं में जोश भरा। इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष हाजी तय्यब बागवान, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष भरतसिंह राव, भाजयुमो जिला मीडिया संयोजक चंदन सिंह भोजाणी, सत्यवानसिंह राजपुरोहित, जिला मंत्री महेंद्र सोलंकी, डॉ. शैतानसिंह चौहान, पुखराज बगोटी, जोगेश मीणा व गेनसिंह बाली, भाजपा नगराध्यक्ष भरतसिंह भोजाणी, जोरावरसिंह राव, जालमसिंह सोलंकी, रमेश रावल, हीराराम दर्जी व युवा मोर्चा अध्यक्ष घनश्याम वैष्णव, उगमसिंह कोलर, हस्तु जीनगर, हेमलता जैन, विरमा देवी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भीनमाल. सम्मेलन को संबोधित करते वक्ता व उपस्थित कार्यकर्ता।

Comments
Post a Comment