Posts

मत निकल, मत निकल, मत निकल कविता

शत्रु ये अदृश्य है, विनाश इसका लक्ष्य है, कर न भूल, तू जरा भी ना फिसल, मत निकल, मत निकल, मत निकल। हिला रखा है विश्व को, रुला रखा है विश्व को, फूंक कर बढ़ा कदम, जरा संभल, मत निकल, मत निकल, मत निकल। उठा जो एक गलत कदम, कितनों का घुटेगा दम, तेरी जरा सी भूल से, देश जाएगा दहल, मत निकल, मत निकल, मत निकल। संतुलित व्यवहार कर, बन्द तू किवाड़ कर, घर में बैठ, इतना भी तू ना मचल, मत निकल, मत निकल, मत निकल। <<<<<- like page and app ->>>>> https://play.google.com/store/apps/details?id=com.nagraj.bhinmalcity   https://www.facebook.com/bhinmalcity

कोरोनावायरस से जंग में गरीबों-ज़रूरतमंदों को राहत के लिए केंद्र सरकार देगी 1.70 लाख करोड़ रुपये

कोरोनावायरस (Coronavirus) के प्रकोप के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेस किया. उन्होंने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन का निर्णय लिया. हम नहीं चाहते कि कोई भूखा या तंगी में रहे. सरकार गरीबों तक पैसा पहुंचाएगी. एक लाख 70 हजार करोड़ का राहत पैकेज सरकार देगी. ऐसे मौके पर मजदूर और गरीब को राहत जरूरी है. हम प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज ले आए हैं. संकट के मौके पर गरीबों पर ज्यादा असर है. स्वास्थ्यकर्मियों को 50 लाख रुपए का बीमा कवर किया जाएगा. अन्न और धन से गरीबों को मदद मिलेगी.'' निर्मला सीतारमण ने आगे कहा, ''पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ गरीब लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाएगी ताकि कोई गरीब भूखा नहीं रहे. इसके तकत 5 किलो गेहूं या चावल तीन महीने तक मिलेगा. 80 करोड़ लाभार्थियों को फायदा. पीडीएस से मिलने वाले लाभ से इतर होगा. एक किलो दाल का भी प्रावधान. ये मुफ्त होगा.'' उन्होंने कहा, ''पीएम किसान योजना के तहत किसानों को हर साल 6000 रुपये दिए जाते हैं. अप्रैल के पहले हफ्ते में 2000 रुपये की किस्त खाते मे...

SBI ने खत्‍म किया मिनिमम बैलेंस का झंझट, 44 करोड़ ग्राहकों को बड़ा फायदा

स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को राहत देते हुए मिनि‍मम बैलेंस चार्ज का झंझट खत्‍म कर दिया है. इसका मतलब ये हुआ कि अब स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया के सेविंग अकाउंट होल्‍डर्स को मिनिमम बैलेंस चार्ज नहीं देना पड़ेगा. अब बैंक के ग्राहक अकाउंट में अपने हिसाब से बैलेंस रख सकेंगे. बैंक की ओर से इस पर किसी भी तरह का चार्ज नहीं लिया जाएगा. इसके अलावा बैंक ने एसएमएस चार्ज को भी माफ कर दिया है. बता दें कि लंबे समय से स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया की मिनिमम बैलेंज चार्ज वसूली को लेकर आलोचना हो रही थी. बहरहाल, बैंक के इस फैसले से करीब 44 करोड़ से अधिक खाताधारकों को फायदा मिलने की उम्‍मीद है. अभी क्‍या है चार्ज? वर्तमान में एसबीआई के अलग- अलग कैटेगरी के सेविंग अकाउंट होल्‍डर्स को मिनिमम बैलेंस के तौर पर 1000 रुपये से 3000 रुपये तक मेंटेंन करना होता है. मेट्रो सिटी में रहने वाले एसबीआई के सेविंग अकाउंट होल्‍डर्स को मिनिमम बैलेंस के तौर पर 3000 रुपये, सेमी-अर्बन सेविंग अकाउंट होल्‍डर्स को 2000 रुपये और रुरल यानी ग्रामीण इलाके के सेविंग अकाउंट होल्‍डर्स को 1000 रुपये रखना होता है.

28 जनवरी को निकल सकती है पंचायत चुनावों की लॉटरी

Image
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब चुनाव से वंचित सभी ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषद सदस्यों की लॉटरी फिर से निकाली जाएगी। बताया जाता है कि 28 जनवरी को लॉटरी निकाली जा सकती है। इसे लेकर सभी जिला कलक्टर तैयारियों में जुट गए हैं। दरअसल सभी जिला कलक्टर को 5 फरवरी से पहले लॉटरी निकाले जाने की कार्रवाई पूरी कर उसकी सूचना राज्य निर्वाचन आयोग को भेजनी है। ग्रामीण पंचायत राज विभाग ने सभी जिला कलक्टर और उपखंड अधिकारियों को 3 दिन के भीतर दोबारा लॉटरी निकालने के आदेश दिए हैं। ग्रामीण एवं पंचायती राज विभाग ने सभी जिला कलक्टर्स को आदेश जारी कर कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पालना के तहत पुनर्गठन और नवसृजन की अधिसूचना 15 नवंबर 2019, 1 दिसंबर 2019 और 12 दिसंबर 2019 के द्वारा गठित ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों को शामिल करने के संबंध में वार्डों के गठन को अंतिम रूप दे दिया गया है। गठन की सूचना बिना देर किए राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी जाए, साथ में एक प्रति पंचायती राज विभाग को भी भेजी जाए ताकि राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव कार्यक्रम तय समय पर घोषित कर सके। सुप्रीम कोर्ट से सरकार...

1954 ग्राम पंचायतों के चौथे चरण में होंगे चुनाव, कार्यक्रम जारी

Image
राज्य निर्वाचन आयोग ने 26 दिसंबर को राज्य की 9171 पंचायतों के लिए सरपंच एवं उनके वार्डों के पंच के पदों के लिए आम चुनाव तीन चरणों में कराये जान का कार्यक्रम जारी किया गया है, जिनकी मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन दिनांक 04.12.2019 कोएवं अन्तिम प्रकाशन दिनांक 03.01.2020 को कर दिया गया है। इन पंचायतों के प्रथम चरण का मतदान दिनांक 17 जनवरी, द्वितीय चरण का मतदान 22 जनवरी, तीसरे चरण का मतदान 29 जनवरी होगा। राज्य सरकार की 1 दिसंबर की अधिसूचनाओं द्वारा पंचायत/पंचायत समितियों का पुनर्गठन कर दिया गया। इस पुनर्गठन में 449 पंचायतों का पुनर्गठन कर 173 नई पंचायतों का सृजन किया गया है। राज्य सरकार के परिसीमन को उच्च न्यायालय मुख्य पीठ जोधपुर में चुनौती दी गई। न्यायालय ने अपने निर्णय दिनांक 13.12.2019 द्वारा राज्य सरकार की दिनांक 15/16.11.2019 की अधिसूचनाओं एवं उनकी शुद्धि हेतु जारी अधिसूचना दिनांक 23.11.2019 को छोडकर अन्य सभी अधिसूचनाओं को अपास्त कर दिया गया। इस कार्यक्रम के अनुसार शेष रही 1954 पंचायतों की निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन दिनांक 28.12.2019 कर दिया गया है और अन्तिम प्रक...

12 जिलों की 166 पंचायतों की चुनाव तारीख बदली, यहां देखें कहां-कहां हुआ बदलाव

Image
  आयोग को बताया कि कई ग्राम पंचातयों का कार्यकाल चुनाव की तिथि से पहले ही पूरा हो रहा है. जिला निर्वाचन अधिकारियों की  पर चुनाव आयोग ने इनकी तिथियों में बदलाव किया है. आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को नए कार्यक्रम के अनुसार चुनाव करवाने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही आम लोगों को भी इसकी जानकारी देने के निर्देश दिए हैं. की पंचायतों के चुनाव की तिथियों में किया गया है बदलाव - अजमेर की श्रीनगर पंचायत समिति की 7 ग्राम पंचायतों में 22 की जगह अब 17 जनवरी को मतदान होगा.  अलवर की उमैरण पंचायत समिति की 3 ग्राम पंचायतों में 29 की जगह अब 22 जनवरी को होगा मतदान. - बाड़मेर की फागलिया पंचायत समिति की 4 ग्राम पंचायतों में 29 की जगह 17 जनवरी को मतदान होगा. - बाड़मेर की सेडवा पंचायत समिति की 10 ग्राम पंचायतों में 22 की जगह 17 जनवरी को मतदान होगा. - बाड़मेर की पायला कलां पंचायत समिति की 3 ग्राम पंचायतों में 22 की जगह 17 जनवरी को मतदान होगा. - धौलपुर की सरमथुरा पंचायत समिति की 22 ग्राम पंचायतों में 29 की जगह 22 जनवरी को होगा मतदान. - जैसलमेर की नाचना पंचायत समिति की 12 ग्राम...

राजस्थान के निम्बावास गांव में है एशिया का सबसे बड़ा कीड़ी नगरा

Image
राजस्थान के निम्बावास गांव में है एशिया का सबसे बड़ा कीड़ी नगरा, डेढ़ सौ बीघा में करोड़ों चींटियां  जालौर। सबसे बड़ा महल, हवेली, कोई परिवार या कॉलोनी तो आपने खूब देखी होगी, मगर चीटियों की सबसे बड़ी 'कॉलोनी' देखनी हो तो राजस्थान के गांव निम्बावास चले आइए। इस कॉलोनी को स्थानीय भाषा में कीड़ी नगरी या कीड़ी नगरा भी कहा जाता है। दावा तो ये भी है कि नीम्बावास का कीड़ी नगरा संभवतया एशिया में सबसे बड़ा है। इस बात का अंदाजा आप इससे भी लगा सकते हैं कि नीम्बावास का कीड़ी नगरा करीब डेढ़ सौ बीघा में फैला है। यहां करोड़ों चीटियां रहती हैं और रोजाना चार क्विंटल दाना खपता है। भीनमाल से 13 किमी दूर है निम्बावास बता दें कि जालौर के भीनमाल कस्बे से 13 किलोमीटर दूर स्थित गांव निम्बावास के बाहर बोर्ड लगा है, जिस पर गांव में कीड़ी नगरा होने की जानकारी और कीड़ी नगरा से संबंधित आवश्यक बातें लिखी हैं। गांव निम्बावास में चारागाह भूमि पर बसे इस कीड़ी नगरे से ग्रामीणों को खास लगाव है। गांव के भामाशाहों यहां चीटियों के लिए अनाज रखने, कीड़ी नगरे को सींचने (चीटियों को दाना डालने) का पुख्ता बंदोबस्त कर रखा है। ...