Posts

2013 में 28 के मुकाबले सिर्फ 22 महिलाएं बनीं विधायक

भाजपा से झालरापाटन से वसुंधरा राजे, अजमेर उत्तर से अनिता भदेल, अनूपगढ से संतोष बावरी, बीकानेर पूर्व से सिद्धि कुमारी, धौलपुर से शोभारानी कुशवाह, केशोरायपाटन से चंद्र कांता मेघवाल, लाडपुरा से कल्पना देवी, राजसमंद से किरण माहेश्वरी, सोजत से शोभा चौहान, सूरसागर से सूर्यकांता व्यास निर्वाचित की गईं हैं.   राजस्थान में इस बार अपेक्षाकृत कम संख्या में ही महिलाएं विधायक बन पाई हैं. कुल मिलाकर यह आंकड़ा 22 रहा है जबकि 2013 में 28 महिलाएं विधायक के रूप में विधानसभा पहुंची थीं. 15वीं विधानसभा के लिए हुए चुनाव में जहां  कांग्रेस  ने 27 महिलाओं को टिकट दिया वहीं  भाजपा  ने 23 महिलाओं को अपना उम्मीदवार बनाया. इनमें से कांग्रेस की 11 और भाजपा की 10 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. राज्य में 199 सीटों के लिए हुए चुनाव में 187 महिला प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया लेकिन इनमें से सिर्फ 22 महिलाओं ने जीत हासिल की जो पिछले चुनाव से छह कम है. वहीं 2013 के चुनाव में 166 महिलाओं में से 28 महिलाओं ने जीत दर्ज की थी. कांग्रेस ने कुल 27 महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा थ...

जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर 17 हजार 90 मतदाताओं को तो अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी ही पंसद नहीं

जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर 17 हजार 90 मतदाताओं को तो अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी ही पंसद नहीं आए। मतदाताओं ने सभी प्रत्याशियों को नकारते हुए नोटा बटन दबाया। जालोर में नौ जनों ने पोस्टल ऑर्डर में नोटा पर वोट दिया है। चुनाव आयोग की ओर से चुनाव के दौरान अगर मतदाता को कोई भी प्रत्याशी पंसद नहीं आए तो उसकी जगह पर दिया गया नोटा का बटन इस बार जिले की पांचों विधानसभा सीटों के मतदाताओं ने दबाया। हालांकि इस बार केन्द्र व राज्य सरकार की नाराजगी के चलते सोशल मीडिया पर भी जमकर नोटा का प्रचार किया गया था।  आहोर विधानसभा में 11 प्रत्याशियों में से 8 को नोटा से भी कम मत मिले। इसी प्रकार जालोर में चार में से दो, सांचौर में तेरह में से 9 प्रत्याशियों को नोटा से कम मत मिले। रानीवाड़ा में सात में से पांच तथा भीनमाल में 11 में से छह को नोटा से कम मत मिले। *************************************like page and app**************** https://play.google.com/store/apps/details?id=com.nagraj.bhinmalcity   https://www.facebook.com/bhinmalcity Whats Number : 9509193941

Bhinmal Votes Result

Image
राजस्थान की 200 में से 199 सीटों पर हुई है वोटिंग. 4,74,79,402 में से 74.08 फीसदी वोटर्स ने किया मतदान. कुल 2274 उम्मीदवारों की किस्मत वोटिंग मशीन में कैद है. कांग्रेस के 194, बीजेपी के 199, बीएसपी के 189 उम्मीदवार मैदान में है. Won Nearest Rival Margin : 9646 1 Krishan Kumar BSP  6434 2 Pooraram Choudhary BJP  total vote 78893 3 Samarjit Singh INC  69247 4 Nanda Devi AAAP 5535 5 Pooran Singh ARJP  555 6 Fojaram BMUP  656 7 Krishankumar  Rajpurohit IND 454 8 Teekma Ram Bha 710 9 Bhabhoota Ram Choudhary IND  1297 10 Ramesh IND  13564 11 Rekharam IND 2055 Rejected Votes 45 Total 79400 NOTA  3492 *************************************like page and app**************** https://play.google.com/store/apps/details?id=com.nagraj.bhinmalcity   https://www.facebook.com/bhinmalcity Whats Number : 9509193941

मतदान कार्मिकों के लिए पेमेंट बेसिस पर उपलब्ध रहेगी भोजन की सुविधा

मतदानकर्मियों को पहले खुद के स्तर पर ले जाने पड़ते थे बिस्तर | विधानसभा आम चुनाव 2018 के तहत मतदान दिवस को मतदान केन्द्र पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने वाले कार्मिकों को पेमेंट बेसिस पर भोजन या अल्पाहार की सुविधा दी जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एल.कोठारी ने बताया कि जिले में विधानसभा आम चुनाव 2018 में 7 दिसंबर को मतदान दिवस पर मतदान केन्द्र पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने वाले मतदान कार्मिकों, माइक्रो ऑब्जर्वर, वेब कास्टिंग स्टाफ आदि के लिए भोजन की व्यवस्था 6 दिसंबर को सायं मतदान दलों के पहुंचने पर एवं 7 दिसंबर को मतदान दिवस के लिए प्रदान की जाएगी। उन्होंने समस्त विकास अधिकारियों को निर्देशित किया हैं कि मतदान कार्मिकों द्वारा अनुरोध किए जाने पर पेमेंट बेसिस पर भोजन या अल्पाहार स्थानीय व्यवस्था अनुसार तैयार कर दिया जावें। इसके लिए व्यय राशि संबंधित कार्मिकों से मौके पर ही प्राप्त की जावें। चुनाव विभाग की ओर से इसके लिए कोई पुनर्भरण नहीं किया जाएगा। यह स्थानीय व्यवस्था केवल मतदान कार्मिकों के लिए सुविधा के लिए हैं। 

कालीसिंध थर्मल की पहली इकाई बंद, ठप हुआ बिजली उत्पादन

कालीसिंध थर्मल की पहली इकाई का उत्पादन शुक्रवार को बॉयलर ट्यूब लीकेज होने से उत्पादन पूरी तरह से बंद हो गया। इसके बंद होते ही थर्मल में बिजली का उत्पादन पूरी तरह से बंद हो गया। यहां करीब आठ माह से दूसरी यूनिट भी बंद पड़ी है। अब पहली यूनिट का उत्पादन बंद होने के बाद बिजली का उत्पादन नहीं हो पा रहा है।  थर्मल की दूसरी यूनिट का जनरेटर खराब हो जाने से यह यूनिट अप्रैल 2018 से बंद पड़ी है। हरिद्वार से इसके जनरेटर को ठीक करवाया गया है। इसके अलावा इसमें आई खराबी के लिए भेल के इंजीनियरों की टीम भी लगी हुई है। दिसंबर के प्रथम सप्ताह में इसको शुरू करने की बात कही जा रही है, लेकिन इसी बीच प्रथम यूनिट में खराबी आने से वह भी बंद हो गई। हालांकि इसको 48 घंटे में शुरू करने का दावा किया जा रहा है। जैसे ही थर्मल के बॉयलर की ट्यूब लीकेज हुई। उसी समय यहां उत्पादन रोक दिया गया। दरअसल बड़ी मशक्कत के बाद थर्मल की दोनों यूनिटों को घाटे से उबारा जा रहा है, लेकिन अब बार-बार खराबी आने के चलते पूरी तरह से उत्पादन नहीं हो पा रहा है। कालीसिंध थर्मल में चीन से मशीनें आई थीं और वहीं के इंजीनियरों ने इन्हें लगाया थ...

चुनावी कार्यकम 2-12-2018

Image
2-12-2018   नवम्बर की चुनावी जनसंपर्क सभाएं थोड़ा वक्त निकालें, वोट जरूर डालें. आगामी विधान सभा चुनावों में 7 दिसम्बर, 2018 को मतदान अवश्य करें.   *************************************like page and app**************** https://play.google.com/store/apps/details?id=com.nagraj.bhinmalcity https://www.facebook.com/bhinmalcity Whats Number : 9509193941

सोशल मीडिया पर भड़काऊ मैसेज वायरल किया, सूरत से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा, ग्रुप एडमिन को भी नोटिस जारी

विधानसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता की पालना के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस-प्रशासन नजर रखे हुए हैं। विधानसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता की पालना के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस-प्रशासन नजर रखे हुए हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए भी पुलिस की साइबर सेल पैनी निगाह रखे हुए हैं, ताकि भड़काऊ अथवा माहौल खराब करने संबंधी मैसेज या फोटो वायरल करने वालों को पकड़ा जा सके।  जैतारण पुलिस ने ऐसे ही भड़काऊ मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल करने पर रामावास गांव के अशोक मुडेंल पुत्र चैनाराम जाट को सूरत से गिरफ्तार कर जैतारण लाया। इस आरोपी ने गत मार्च माह में जैतारण में हुए उपद्रव से संबंधित पुराने फोटो वाट्स एप ग्रुप पर वायरल किए थे। आरोपी सूरत में प्राइवेट जॉब करता है, जिसे बुधवार को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने ग्रुप एडमिन को भी नोटिस देकर पाबंद किया है, जिससे भी पुलिस पूछताछ करेगी। एसपी राहुल प्रकाश ने बताया कि विधानसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता को लेकर साम्प्रदायिक सौहार्द्र को बिगाड़ने के लिए अफवाहों से भरे मैसेज भेजने वालों की धरपकड़ के लिए ...