मतदान कार्मिकों के लिए पेमेंट बेसिस पर उपलब्ध रहेगी भोजन की सुविधा
मतदानकर्मियों को पहले खुद के स्तर पर ले जाने पड़ते थे बिस्तर |
विधानसभा आम चुनाव 2018 के तहत मतदान दिवस को मतदान केन्द्र पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने वाले कार्मिकों को पेमेंट बेसिस पर भोजन या अल्पाहार की सुविधा दी जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एल.कोठारी ने बताया कि जिले में विधानसभा आम चुनाव 2018 में 7 दिसंबर को मतदान दिवस पर मतदान केन्द्र पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने वाले मतदान कार्मिकों, माइक्रो ऑब्जर्वर, वेब कास्टिंग स्टाफ आदि के लिए भोजन की व्यवस्था 6 दिसंबर को सायं मतदान दलों के पहुंचने पर एवं 7 दिसंबर को मतदान दिवस के लिए प्रदान की जाएगी। उन्होंने समस्त विकास अधिकारियों को निर्देशित किया हैं कि मतदान कार्मिकों द्वारा अनुरोध किए जाने पर पेमेंट बेसिस पर भोजन या अल्पाहार स्थानीय व्यवस्था अनुसार तैयार कर दिया जावें। इसके लिए व्यय राशि संबंधित कार्मिकों से मौके पर ही प्राप्त की जावें। चुनाव विभाग की ओर से इसके लिए कोई पुनर्भरण नहीं किया जाएगा। यह स्थानीय व्यवस्था केवल मतदान कार्मिकों के लिए सुविधा के लिए हैं।
Comments
Post a Comment