कालीसिंध थर्मल की पहली इकाई बंद, ठप हुआ बिजली उत्पादन

कालीसिंध थर्मल की पहली इकाई का उत्पादन शुक्रवार को बॉयलर ट्यूब लीकेज होने से उत्पादन पूरी तरह से बंद हो गया। इसके बंद होते ही थर्मल में बिजली का उत्पादन पूरी तरह से बंद हो गया। यहां करीब आठ माह से दूसरी यूनिट भी बंद पड़ी है। अब पहली यूनिट का उत्पादन बंद होने के बाद बिजली का उत्पादन नहीं हो पा रहा है। 

थर्मल की दूसरी यूनिट का जनरेटर खराब हो जाने से यह यूनिट अप्रैल 2018 से बंद पड़ी है। हरिद्वार से इसके जनरेटर को ठीक करवाया गया है। इसके अलावा इसमें आई खराबी के लिए भेल के इंजीनियरों की टीम भी लगी हुई है। दिसंबर के प्रथम सप्ताह में इसको शुरू करने की बात कही जा रही है, लेकिन इसी बीच प्रथम यूनिट में खराबी आने से वह भी बंद हो गई। हालांकि इसको 48 घंटे में शुरू करने का दावा किया जा रहा है। जैसे ही थर्मल के बॉयलर की ट्यूब लीकेज हुई। उसी समय यहां उत्पादन रोक दिया गया। दरअसल बड़ी मशक्कत के बाद थर्मल की दोनों यूनिटों को घाटे से उबारा जा रहा है, लेकिन अब बार-बार खराबी आने के चलते पूरी तरह से उत्पादन नहीं हो पा रहा है। कालीसिंध थर्मल में चीन से मशीनें आई थीं और वहीं के इंजीनियरों ने इन्हें लगाया था। इसी कारण इसमें बार-बार खराबियों का दौर चल रहा है। 

600-600 यूनिट की हैं दोनों इकाइयां 

दूसरी यूनिट 8 माह से बंद पड़ी 

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान के निम्बावास गांव में है एशिया का सबसे बड़ा कीड़ी नगरा

बर्तन में फंस गया था 3 साल के मासूम का सिर, मां का था बुरा हाल, फिर ऐसे निकाला

चण्डीनाथ‬ महादेव मंदिर भीनमाल के गौरवमय अतीत